Kishanganj News: विशेष वाहन जांच अभियान के तहत स्कूल वाहनों पर कार्रवाई – Hindustan

Kishanganj News: किशनगंज। जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगस्त माह में जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालयों में संचालित स्कूल वाहनों की जांच की गई तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अगस्त माह में कुल 66 स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 46 वाहनों पर शमन अधिरोपित किया गया। इन वाहनों के विरुद्ध कुल 14,72,331(चौदह लाख बहत्तर हजार तीन सौ इकतीस रुपये) की राशि का शमन अधिरोपित किया गया।

जिला परिवहन कार्यालय के सभी प्रवर्तन तंत्र द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला परिवहन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे स्कूल वाहनों से संबंधित सभी निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News