Simdega News: प्रधानमंत्री आवास योजना में 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप – Hindustan

Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए मिली दूसरी किस्त की राशि में से 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। कोलेबिरा प्रखंड की रैसिया पंचायत के बोंगराम निवासी आवास लाभुक बसंती देवी ने स्वयंसेवक विजय नाग और बिचौलिया दुबेश्वर मेहर पर राशि लेने के बावजूद आवास निर्माण पूरा नहीं कराने का आरोप लगाया है।

बसंती देवी के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले उनका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त में मिले 40 हजार रुपये से उन्होंने दरवाजा लेवल तक निर्माण कराया। इसके बाद दूसरी किस्त के रूप में 85 हजार रुपये उनके खाते में आए। आरोप है कि आवास की ढलाई कराने के नाम पर स्वयंसेवक और बिचौलिए ने उनसे राशि की मांग की और कथित रूप से धमकी देकर 80 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने कहा कि राशि लिए करीब तीन वर्ष बीत गए। लेकिन अब तक आवास की ढलाई नहीं कराई गई। उन्होंने रैसिया पंचायत के मुखिया से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उपायुक्त द्वारा आयोजित जनता दरबार में भी उन्होंने लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। बसंती देवी ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है कि बीडीओ या सीओ के पास शिकायत करने पर उनके बच्चों को भविष्य में प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और अधूरे आवास को पूरा कराने की मांग की है।

आवास पूरा नहीं होने के कारण बरसात में खुले छत के नीचे खाना बनाने को मजबूर हैं। उसी स्थान पर बकरियां भी रखी जाती हैं। जबकि उन्हें बच्चों के साथ दूसरे के घर में सोना पड़ रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया और कांग्रेस जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने बसंती देवी से मुलाकात कर शिकायत सुनी। नेताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत बीडीओ और उपायुक्त से की जाएगी। कार्रवाई नहीं होने पर विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी और सांसद कालीचरण मुंडा को भी मामले से अवगत कराया जाएगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News