Muzaffarpur News: सकरा में उत्पाद टीम पर हमला, धंधेबाज को छुड़ाया – Hindustan

Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक पर शराब धंधेबाजों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। मौके से हिरासत में लिए गए एक धंधेबाज को भी छुड़ा लिया। उसके पास से शराब की बोतल भी मिली थी। उपद्रवी उसे साथ लेकर भाग निकले। इस दौरान उत्पाद विभाग के वाहन में तोड़फोड़ और आगजनी का भी प्रयास किया गया।

सूचना मिलने पर सकरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे। यह देखकर सभी उपद्रवी भाग निकले। उत्पाद विभाग की टीम को सुरक्षित वहां से थाने पर ले जाया गया। इस हमले में कोई पदाधिकारी व जवान चोटिल नहीं हुआ। घटना को लेकर उत्पाद विभाग के एएसआइ उपेंद्र मंडल ने सकरा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें धंधेबाज पंकज ठाकुर समेत पांच को नामजद और अन्य अज्ञात को आरोपित किया है। आरोपितों में डायल 112 के चालक का नाम शामिल होने की भी चर्चा है।

डीएसपी पूर्वी-एक मनोज कुमार ने बताया कि इसका सत्यापन किया जा रहा है। बताया कि बीते 31 अगस्त को उत्पाद विभाग के एएसआइ उपेंद्र मंडल को शराब की होम डिलीवरी करने की सूचना मिली थी। इस आधार पर उन्होंने टीम के साथ रूपनपट्टी चौक पर छापेमारी की। इस दौरान बाइक सवार धंधेबाज पंकज को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से शराब की बोतल मिली। पूछताछ में पता लगा कि वह होम डिलीवरी करता है। उसे हिरासत में लेकर वाहन में बैठाया गया। तभी सैंकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष वहां जुट गए। जमकर हंगामा करने लगे। आरोपित धंधेबाज को वाहन से उतार लिया। टीम का घेराव कर गाड़ी में तोड़फोड़ का प्रयास करने लगे। कुछ उपद्रवी वाहन को आग के हवाले करने की बात कह रहे थे। उत्पाद विभाग की टीम ने हिरासत में लिए गए आरोपित को छुड़ाने का प्रयास किया तो जमकर धक्का-मुक्की की गई। सभी आरोपित को छुड़ाकर वहां से भाग निकले।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News