Ranchi News: रांची। शिक्षक केवल कक्षा में पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की राह भी बनाता है। लातेहार जिले के महुआडांड प्रखंड स्थित प्राथमिक राजकीय विद्यालय, डांडुलपुर के शिक्षक अभय कुलचंद इस जिम्मेदारी की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। वे हर दिन करीब 80 किलोमीटर दुर्गम सफर तय कर बच्चों को शिक्षित करने स्कूल पहुंचते हैं। अभय प्रतिदिन सुबह घने जंगलों, नदी और बरसाती नालों को पार करते हुए प्रखंड मुख्यालय से 40 किलोमीटर एक तरफ की यात्रा तय कर विद्यालय पहुंचते हैं। डांडुलपुर के इस स्कूल में वर्तमान में करीब 40 बच्चे नामांकित हैं। पूर्व में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी के कारण यह विद्यालय बंद हो गया था, जिसे लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अभय की प्रतिनियुक्ति के बाद दोबारा शुरू कराया गया।
कठिन और विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाने का अभय का यह संघर्ष नया नहीं है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में उनकी पदस्थापना महुआडांड से 90 किलोमीटर दूर गारू प्रखंड के अति-संवेदनशील कुजरुम गांव स्थित उत्क्रमित विद्यालय में हुई थी। अभय बताते हैं कि घने जंगलों से गुजरते समय कई बार उनका सामना जंगली हाथियों और विषैले सांपों से हुआ, लेकिन हर बार किस्मत के सहारे वे सुरक्षित निकलने में सफल रहे।
जहां सुविधाओं के अभाव में शिक्षा की राह बेहद मुश्किल हो जाती है, वहां अभय जैसे समर्पित शिक्षक समाज के लिए उम्मीद की एक नई किरण बने हुए हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play