Delhi Traffic Update: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को काफिले (मोटर कारकेड) का रिहर्सल होगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के 22 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे 35 से अधिक सड़कें प्रभावित होंगी।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान 11 से 13 सितंबर के बीच रिहर्सल वाले रूट पर लगभग यही ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। रिहर्सल के दौरान विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए 12 स्थान निर्धारित है। यहां प्रतिनिधियों को ब्रिक्स आयोजन स्थल तक पहुंचाने और उनको वापस ठहरने के स्थानों पर ले जाने की तैयारियों को परखा जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस दौरान डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक डब्ल्यू प्वॉइंट से मथुरा रोड व तिलक मार्ग जाने की इजाजत नहीं होगी। राम चरण अग्रवाल चौक से मालवाहक वाहन से डब्ल्यू चौक नहीं जा पाएंगे। मीर दर्द चौक से महाराजा मंजीत सिंह मार्ग पर जाने की इजाजत नहीं होगी। कस्तूरबा गांधी मार्ग और जनपथ से सी-हैक्सागन की ओर जाना वर्जित रहेगा।
पटेल चौक से विंडसर प्लेस और संसद मार्ग पर आरबीआई नहीं जा पाएंगे। आरएमएल हॉस्पिटल गोल चक्कर से मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड और तालकटोरा रोड जाना प्रतिबंधित होगा। वंदे मातरम मार्ग से साइमन बोलिवर मार्ग पर नहीं जा पाएंगे। धौला कुआं फ्लाईओवर से सरदार पटेल मार्ग, मोती बाग फ्लाईओवर से शांति पथ, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग गोल चक्कर से यशवंत प्लेस, मदरसा टी-पॉइंट से अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड से जुड़े कई चौराहे, नीला गुंबद, ओबेरॉय फ्लाईओवर, डीपीएस मथुरा रोड के सामने यू-टर्न, रिंग रोड भैरों रोड और मंडी हाउस समेत 22 प्वाइंट्स पर डायवर्जन रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्गों का सुझाव देते हुए समय लेकर निकलने की अपील की है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, शांति मार्ग, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंबा रोड, टॉल्सटॉय मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एनक्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग सहित कई प्रमुख मार्ग इस दायरे में आएंगे।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play