Kia Carnival Hybrid: एक कार में चलेगा पूरा परिवार, खर्च भी आएगा कम, किआ लाई जबरदस्त कार – AajTak

Feedback
किआ ने भारतीय बाजार में एक बड़ा इवेंट किया है. इस इवेंट में कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी सोरेंटो (Kia Sorento) को लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी पहली हाइब्रिड कार को भी भारतीय बाजार में उतार दिया है. ब्रांड ने साफ किया है कि उनकी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी सोरेंटो के साथ ही दूसरी कारों में भी आएगी. 
ब्रांड ने अपनी पॉपुलर एमपीवी किआ कार्निवल हाइब्रिड (Kia Carnival Hybrid) को पेश किया है. फिलहाल कंपनी ने इस कार की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. कंपनी ने इस कार के स्पेसिफिकेशन्स को कन्फर्म कर दिया है. ये कार अगले कुछ हफ्तों में भारत में लॉन्च हो सकती है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें. 
किआ कार्निवल हाइब्रिड में 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 180 पीएस की पावर और 265 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वैसे यही इंजन सोरेंटो हाइब्रिड में भी मिलता है, लेकिन कार्निवल हाइब्रिड में ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. कार्निवल हाइब्रिड में 73.4 पीएस और 304 एनएम टॉर्क वाला इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. 
सोरेंटों के इलेक्ट्रिक मोटर के मुकाबले कार्निवल में 8.4 पीएस की ज्यादा पावर और 40 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलता है. किआ ने कार की कम्बाइन्ड पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है. कार के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है. 
यह भी पढ़ें: KIA का धमाका, फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली SUV की हुई एंट्री, इतने रुपये है कीमत
मौजूदा कार्निवल में 2.2 लीटर का इंजन मिलता है, जो 190 पीएस की पावर और 441 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ 8 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक के साथ आता है. ये इंजन ही किआ ने सोरेंटो में भी दिया है. 
कार्निवल हाइब्रिड का एक्सटीरियर पहले जैसा ही है. ऐसा ही कुछ हाल कैबिन में भी दिखता है. यानी कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कोई बड़ा अंतर नहीं है. मुख्य फीचर्स की बात करें, तो कार्निवल हाइब्रिड में 12.3 इंच की दो स्क्रीन (इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) मिलते हैं. 
यह भी पढ़ें: 5-स्टार सेफ्टी, सनरूफ और बहुत कुछ, 8.28 लाख ने खरीदी KIA Seltos
कार में थ्री जोन क्लाइमेंट कंट्रोल, 12 स्पीकर का ऑडियो सिस्टम, पावर्ड फ्रंट सीट्स, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. कार्निवल में 8 एयरबैग, लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और चारों डिस्क ब्रेक मिलते हैं. मौजूदा कार्निवल 59.65 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. हाइब्रिड वर्जन इससे महंगा होगा. यानी इसकी कीमत 60 लाख रुपये एक्स शोरूम से ज्यादा होगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News