Prayagraj News: बेटरमेंट शुल्क घटेगा, पुराने फ्लैट होंगे सस्ते – livehindustan.com

Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बेटरमेंट टैक्स का युक्तिसंगतीकरण कर दरें कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिससे लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। प्राधिकरण की अनसोल्ड फ्लैट इन्वेंटरी का सर्वे कर उन्हें नई नीति के तहत दोबारा बिक्री के लिए लाया जाएगा। दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को ई-ऑक्शन के जरिए बेचने के नियमों पर भी मंथन किया गया। इंदिरा भवन स्थित पीडीए के सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में तीन साल बाद अवसंरचना निधि की बैठक में 70 करोड़ रुपये से सड़कों और पार्कों के विकास का प्रस्ताव रखा गया।

बैठक के बाद पीडीए बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. लोकेश एम. ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र की झीलों और जलस्रोतों को चिह्नित कर संरक्षित करने की योजना भी है। प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, हाईमास्ट सर्किल और फुटपाथों पर सजावटी लाइटें लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई। एयरो सिटी के पास 100 हेक्टेयर भूमि की जानकारी सार्वजनिक कर किसानों से सीधे संपर्क की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही 602 फ्लैट वाली आवास योजना का रेरा पंजीकरण हो चुका है और जल्द इसका शुभारंभ कराया जाएगा।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News