Aaj ka panchang 6 September 2026, आज का पंचांग: आज 6 सितंबर 2026, रविवार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। शाम 07.30 बजे के बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी हालांकि व्रत उदया तिथि में ही मान्य होगा। भादो माह के कृष्ण पक्ष को अजा एकादशी का संयोग बनता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने और उपासना करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। सूर्य को पिता, ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं आज 6 सितंबर का पंचांग।
सूर्योदय: सुबह 06:01 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:37 बजे
चंद्रोदय: रात 12:27 बजे
चंद्रास्त: दोपहर 03:13 बजे
पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार 06 सितंबर, रविवार, शक संवत् : 15 भाद्रपद (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 21 भाद्रपद मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 23 रबि-उल्लावल, 1448, विक्रमी संवत् : भाद्रपद कृष्ण दशमी तिथि सायं 07.30 मिनट तक। पुनर्वसु नक्षत्र, सिद्धि योग प्रातः 09.45 मिनट तक पश्चात व्यतिपात योग, वणिज करण। चंद्रमा मिथुन राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। वर्षा ऋतु। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। भद्रा प्रातः 08.42 मिनट से सायं 07.30 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:48 बजे से सुबह 06:31 बजे तक।
प्रातः सन्ध्या- सुबह 06:09 बजे से सुबह 07:14 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:22 बजे से दोपहर 02:15 बजे तक।
विजय मुहूर्त- शाम 04:00 बजे से शाम 04:52 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- रात 08:23 बजे से रात 08:44 बजे तक।
सायाह्न सन्ध्या- रात 08:23 बजे से रात 09:28 बजे तक।
राहुकाल- शाम 06:44 बजे से रात 08:23 बजे तक
यमगण्ड- दोपहर 01:49 बजे से दोपहर 03:27 बजे तक।
गुलिक काल- शाम 05:06 बजे से शाम 06:44 बजे तक।
विडाल योग- सुबह 07:14 बजे से दोपहर 04:22 बजे तक।
दुर्मुहूर्त- शाम 06:38 बजे से शाम 07:30 बजे तक।
भद्रा- सुबह 07:14 बजे से दोपहर 03:59 बजे तक।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल एक अशुभ स्थिति है जिसमें किसी खास दिन एक निश्चित दिशा में यात्रा करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि उस दिशा में जाने से कार्यों में बाधाएं आती हैं और असफलता का सामना करना पड़ता है। आज का दिशाशूल पश्चिम दिशा है।
संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play