भारत से शर्मनाक हार झेलने के बाद पाकिस्तान को कैसे मिलेगा विमेंस एशिया कप सेमीफाइनल का टिकट? – Hindustan

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को विमेंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में 7 विकेट से धूल चटाई। पाकिस्तान को मात्र 55 रनों पर ढेर करने के बाद टीम इंडिया ने टारगेट को 8.4 ओवर में ही चेज किया। भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान की मुश्किलें थोड़ी बहुत बड़ी है, क्योंकि उन्हें अभी तक सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिला है। ग्रुप-ए से भारत पहले ही नॉकआउट राउंड में अपनी जगह बना चुका है। दूसरी टीम के लिए पाकिस्तान की अब थाइलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग से जंग है। पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला हॉन्ग-कॉन्ग से 7 सितंबर से खेलना है।
फातीमा सना की पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो हर हाल में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतना होगा। पाकिस्तान के खाते में फिलहाल 2 अंक है, जो उन्हें थाइलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके मिले थे। अगर पाकिस्तान हॉन्ग-कॉन्ग को भी हराने में कामयाब रहता है तो वह राहत की सांस लेगा और 4 अंकों के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा।
भारत के खिलाफ मनोबल तोड़ने वाली हार झेलने के बाद कहीं अगर पाकिस्तान को हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ता है तो टीम की मुश्किलें और बढ़ जाएगी। इस स्थिति में पाकिस्तान, थाइलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग तीनों टीमों के खाते में 2-2 अंक हो जाएंगे और फिर मामला नेट रन रेट पर जाकर फंसेगा। बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को ही अगले राउंड में जगह मिलेगी।
भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट नेगेटिव में पहुंच गया है। 2 मैच के बाद उनका नेट रन रेट -0.569 का है, जबकि थाइलैंड का -2.050 का और हॉन्ग-कॉन्ग का -3.575 का।
पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम की भारत के खिलाफ खूब फजीहत हुई। पहले उनकी पूरी टीम मात्र 55 रनों पर ढेर हो गई। यह पाकिस्तान का विमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर है। इसके बाद भारत ने उनके खिलाफ यह स्कोर 68 गेंदें शेष रहते कर दिखाया। यह शेष गेंदों के मामले में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले न्यूजीलैंड 70 गेंदें शेष रहते उन्हें हरा चुका है।
वहीं भारत के नजरिए से देखें तो यह विमेंस टीम इंडिया की शेष गेंदों के हिसाब से टी20 क्रिकेट में चौथी सबसे बड़ी जीत है। भारत 2022 में थाइलैंड को 84 गेंदें शेष रहते हरा चुका है। इनके अलावा उन्होंने बांग्लादेश को 70 और श्रीलंका को 69 शेष गेंदें रहते धूल चटाई हुई है।
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News