Published By: Anjali Karmakar | Updated: Sep 6, 2026, 7:28 AM
मिस वर्ल्ड 2026 का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने अपने नाम कर लिया है. शनिवार (5 सितंबर) को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्हें मिस वर्ल्ड 2026 चुना गया. दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंचीं 111 प्रतिभागियों के बीच जोहेरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. जोहेरी मोला के सिर पर पिछले साल की मिस वर्ल्ड थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने ताज सजाया. इस जीत के साथ डोमिनिकन रिपब्लिक ने दूसरी बार मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया है. इससे पहले इस देश की प्रतिनिधि ने 1982 में यह ताज जीता था. वहीं, स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस मिस वर्ल्ड 2026 की रनर अप बनीं. मलेशिया की तानुसिया चेट्टी को थर्ड पोजिशन पर रहीं.
25 साल की जोहेरी मोला मॉडल, टीचर, एक्ट्रेस, कम्युनिकेटर और ब्रॉडकास्टर हैं. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट और डायरेक्शन की पढ़ाई की है. 2025 में Miss World डोमिनिक रिपब्लिक का टाइटल जीता था. इसके बाद 2026 में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. जोहेरी मोला लैंग्वेज और सोशल स्टडीज पढ़ाती हैं. मोला ने वॉइसेज ऑफ टुमारो नाम का प्रोजेक्ट भी शुरू किया है.
भारत की ओर से निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 के टॉप-20 में जगह नहीं बना सकीं. वह टॉप-40 राउंड तक ही पहुंची थीं. निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं. वह एक्ट्रेस, थिएटर आर्टिस्ट, टीवी एंकर, मॉडल और राइटर के तौर पर काम कर चुकी हैं. उन्होंने 2024 में Femina Miss India World का खिताब जीता था. जिसके बाद उन्हें Miss World में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था.
निकिता की खासियत सिर्फ मॉडलिंग तक सीमित नहीं है. वह थिएटर से जुड़ी रही हैं और लेखन में भी उनकी रुचि है. उन्होंने 60 से ज्यादा ड्रामा में का किया है. कृष्ण लीला नाम से एक प्ले भी लिख चुकी हैं. Miss World के दौरान उनका MAATI प्रोजेक्ट भी चर्चा में रहा. इसके जरिए उन्होंने आदिवासी महिलाओं और बच्चों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, साफ पानी और आर्थिक अवसरों जैसे मुद्दों पर काम किया.
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने Miss World 2026 की आधिकारिक प्राइज मनी की कोई स्पष्ट रकम सार्वजनिक नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विनर को 8 से 10 करोड़ रुपये मिलते हैं. विजेता को Miss World का प्रतिष्ठित ताज, खिताब और एक साल के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व का मौका मिलता है. साथ ही वह मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के सोशल कैंपेन और इवेंट का प्रमुख चेहरा बनती हैं.
Miss World का ताज जीतने के बाद विजेता के लिए करीब एक साल का बेहद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यकाल होता है. विनर को ब्यूटी विद पर्पस कैंपेन से जुड़ने का मौका मिलता है. मीडिया, इंटरव्यू और बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिनिधित्व मिलता है. सामाजिक और मानवीय मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का वैश्विक मंच मिलता है. चैरिटी और सोशल प्रोजेक्ट्स के लिए बड़े स्तर पर नेटवर्क और विजिबिलिटी मिलती है. फैशन, ब्रांड और दूसरे सोशल इवेंट का चेहरा बनने का मौका मिलता है. एड या फिल्मों के ऑफर भी मिल जाते हैं.
मिस वर्ल्ड को सिर्फ 'सुंदरता का खिताब' समझना गलत होगा. Miss World बनने के बाद विजेता की सबसे बड़ी भूमिका एक तरह की ग्लोबल एम्बेसेडर की होती है. मिस वर्ल्ड की विनर को गरीबी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बच्चों और अन्य मानवीय मुद्दों से जुड़े अभियानों में हिस्सा लेना होता है. उनका सबसे महत्वपूर्ण काम सोशल मिशन ही है. प्रतियोगियों के सामाजिक प्रोजेक्ट्स को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलता है. मिस वर्ल्ड की विनर एक साल तक संगठन का सार्वजनिक चेहरा रहती हैं. संगठन के कैंपेन और इवेंट को प्रमोट करती हैं.
मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले पिछले साल 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाइटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ था. इस मुकाबले में 108 देशों की कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया था. इथियोपिया की हासेट डेरेज फर्स्ट रनर-अप रही थीं. पोलैंड की माजा क्लाज्दा सेकेंड रनर-अप और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम थर्ड रनर-अप रही थीं. अगले साल मिस वर्ल्ड का आयोजन तंजानिया में होगा.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED