अब भारत में ही बनेंगी एके-203 गोलियां, अडानी डिफेंस का रूसी कंपनी के साथ करार – Hindustan

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आईआरआरपीएल) के साथ गोली और बारूद की आपूर्ति के लिए पांच वर्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कंपनी एके-203 असॉल्ट राइफल के लिए 7.62×39 मिमी का कारतूस तैयार करेगी।
आईआरआरपीएल भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम है, जो भारत में एके-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण करता है। इस उपक्रम को केंद्र सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ नीति के तहत बनाया गया है। हाल ही में इस प्रोजेक्ट ने 100% स्थानीयकरण का लक्ष्य हासिल किया है, यानी अब इस राइफल का हर एक पुर्जा भारत में ही बन रहा है। वहीं, अदाणी डिफेंस ने भारत में छोटे कैलिबर के कारतूस और गोला-बारूद के निर्माण के लिए कानपुर में एक उत्पादन इकाई स्थापित की है।
अदाणी डिफेंस के साथ हुई इस साझेदारी का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब सेना के लिए आधुनिक हथियारों और गोलियों दोनों का निर्माण पूरी तरह से भारत में ही होगा। इससे विदेशी कंपनियों पर देश की निर्भरता कम होगी और भारतीय सेना को समय पर हथियारों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
अमेठी में राइफलों का निर्माण किया जा रहा : इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2019 में की गई थी। इसका कारखाना अमेठी जिले के कोरवा में स्थित है। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2021 में कंपनी के साथ 6.01 लाख एके-203 राइफलों की आपूर्ति के लिए अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। यहां पर तेजी से काम चल रहा है।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News