नेपाल में कैसे पूरी तरह बर्बाद हुआ जनजीवन और इंफ्रास्ट्रक्चर? आसमान से दिखा तबाही का खौफनाक मंजर – Jagran

सामने आए एक हवाई वीडियो में नेपाल में आए बाढ़ का विकराल रूप दिखा। सैलाब ने उपजाऊ जमीन और विकास …और पढ़ें
नेपाल में बाढ़ का कहर (ANI Video Grab)
हवाई फुटेज में दिखी नेपाल में बाढ़ की भयानक तबाही।
बुनियादी ढांचा ध्वस्त, लाखों लोग बेघर, फसलें बर्बाद हुईं।
1344 मौतें और 4898 लोग अब भी लापता हैं।
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल इस समय प्राकृतिक आपदा के एक भयानक दौर से गुजर रहा है। ऐसे में हाल ही में सामने आई एक हवाई फुटेज ने नेपाल में मची इस भयावह तबाही की जो बानगी दिखाई है, वह दिल दहला देने वाली है। बाढ़ और बारिश के इस कहर ने नेपाल के एक बहुत बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे न सिर्फ उपजाऊ जमीन बल्कि वहां की बुनियादी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
सामने आए वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मीलों तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। खेत, जो कभी हरियाली और फसलों से लहलहाते थे, अब कीचड़ और पानी के तालाब में बदल चुके हैं।
Nepal flood (5)
नेपाल की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिनका पानी रिहायशी इलाकों में घुस आया है। स्थिति यह है कि कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं और पानी के बीच टापू की तरह नजर आ रहे हैं।
इस बात में तो कई दोहराई नहीं है कि इस आपदा ने नेपाल के विकास को कई साल पीछे धकेल दिया है। सड़कों का नामों-निशान मिट चुका है, जिससे कई इलाकों का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से पूरी तरह कट गया है। कई पुल बह चुके हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में भारी मुश्किलें आ रही हैं।
Nepal flood (4)
इतना ही नहीं बिजली और पानी की सप्लाई ठप होने से प्रभावित इलाकों में लोग अंधेरे और पीने के पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं। स्कूल, अस्पताल और सरकारी इमारतें भी पानी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
दूसरी तरफ ज्यादा चिंताजनक बात यह भी है कि इस आपदा के चलते लाखों लोग बेघर हो चुके हैं और उनके पास खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा है। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों और ऊंचे इलाकों की तरफ पलायन करने को मजबूर हैं।
Nepal flood (3)
किसानों की पूरी की पूरी फसल बर्बाद हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में भयंकर भुखमरी और आर्थिक संकट का खतरा मंडराने लगा है। अपनों को खोने का गम और भविष्य की अनिश्चितता ने नेपाल के लोगों को बुरी तरह तोड़ दिया है।
गौरतलब है कि नेपाल में आए इस भीषण आपदा में अब तक 1344 लोगों की मौत हो चुकी है। बात अब लापता लोगों की करें तो 4898 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सरकार और स्थानीय प्रशासन लगातार बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
Nepal flood (2)
सेना और राहत दलों को प्रभावित क्षेत्रों में उतार दिया गया है जो हेलिकॉप्टरों और नावों के जरिए फंसे हुए लोगों तक खाना, पानी और दवाइयां पहुंचा रहे हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण इन राहत कार्यों में बहुत बाधा आ रही है।
यह भी पढ़ें- नेपाल आपदा में कैदियों ने बढ़ाए मदद का हाथ, 422 बंदियों ने जुटाए 66000 और चौकीदार ने 35111 किए डोनेट

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News