Jaunpur News: महराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पड़ोसियों पर जेसीबी से घर का शौचालय, बाउंड्रीवाल,नल और बिजली का तार तोड़ने का आरोप लगाया । जिसका विरोध किया तो गाली- गलौज,जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। केवटली गांव निवासी शकीना पत्नी अनवर सोमवार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया आरोप लगाया है कि 31 अगस्त को पड़ोसी मुमताज, अली हसन पुत्रगण अब्दुल गफ्फार, नियाज व इरशाद ने जेसीबी लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। जेसीबी से शौचालय,बाउंड्री, नल और बिजली का तार तोड़ दिया गया। जामुन, अमरूद और शीशम के पौधों को भी मिट्टी में दबा दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play