Maruti Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले सामने आया SUV जैसा दमदार लुक – Hindustan

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को एक्सपैंड करने वाली है। कंपनी फिलहाल e-Vitara ही इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ऑफर कर रही है और अब एक नई इलेक्ट्रिक कार की एंट्री होने वाली है। कंपनी की अगली इलेक्ट्रिक गाड़ी एक एमपीवी हो सकती है, जिसे फिलहाल YMC नाम दिया गया है। इस गाड़ी के टेस्टिंग मॉडल को कई बार सड़कों पर देखा जा चुका है। अब सामने आए नए स्पाई वीडियो में इसके डिजाइन के बारे में अधिक डीटेल्स सामने आ गई हैं। खास बात यह है कि एमपीवी होने के बावजूद YMC का लुक एक एसयूवी की तरह है।

नए वीडियो में YMC सड़क किनारे एक ब्रेजा के पीछे खड़ी दिखाई दे रही है। इसमें गाड़ी का साइड लुक साफ नजर आता है। इसका लंबा व्हीलबेस और आगे-पीछे का छोटा ओवरहैंग आसानी से देखा जा सकता है। हालांकि, पूरी गाड़ी इसमें कैमोफ्लाज्ड दिख रही थी। इसके बावजूद आगे और पीछे के छोटे बंपर नजर आ रहे हैं। इसके अलॉय व्हील्स का डिजाइन एयरो-डाइनैमिक और मॉडर्न दिखाई देता है। ये व्हील्स ई-विटारा में दिए गए व्हील्स जैसे लगते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि प्रोडक्शन मॉडल में यही डिजाइन बिना बदलाव के मिलेगा या नहीं। वीडियो में YMC की एलईडी हेडलाइट भी साइड से दिखाई देती है। चार्जिंग पोर्ट आगे के फेंडर पर दिया गया है।

YMC की बनावट को एसयूवी जैसा बनाने वाली कई चीजें नजर आती हैं। सबसे पहले, वीडियो में इसका ग्राउंड क्लीयरेंस शानदार लग रहा है। हालांकि, इसकी रियल हाइट अभी सामने नहीं आई है। गाड़ी की छत लगभग सपाट है और विंडोज काफी बड़े हैं। इसके विंडोज का डिजाइन भी एसयूवी जैसा नजर आता है। पीछे की तरफ फ्लैट और स्ट्रेट रूफ सबका ध्यान खींचती है। D-पिलर भी काफी सीधा दिखाई देता है।

उम्मीद है कि प्रोडक्शन मॉडल की लंबाई करीब 4.5 मीटर होगी। इसे ई-विटारा वाले Heartect-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म को टोयोटा, सुजुकी और दाइहात्सु ने मिलकर डिवेलप किया है। इसकी खासियत यह है कि इसे अलग-अलग लंबाई की गाड़ियों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक स्केटबोर्ड टाइप का इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है, जिससे गाड़ी के अंदर फर्श को फ्लैट रखने में मदद मिलती है। इसका फायदा YMC के केबिन में ज्यादा जगह और कंफर्ट के तौर पर मिल सकता है।

ई-विटारा की तरह YMC के केबिन को भी कई मॉडर्न फीचर्स से लैस किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें सोफे जैसी सीट्स मिल सकती हैं। साथ ही इसमें बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ समेत कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

YMC में ई-विटारा वाली बैटरी ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। ई-विटारा में 49kWh और 61.1 kWH की बैटरी मिलती है। बड़ी बैटरी के साथ इसकी क्लेम्ड रेंज 543 किलोमीटर तक है। YMC में भी इसी तरह की बैटरी कैपेसिटी मिलने की उम्मीद है।

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News