Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीएचसी का बीडीओ गौरव कुमार ने सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्यों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार अनुपस्थित मिले। वहीं, चिकित्सक डॉ. तन्नू कुमारी, एएनएम जयंती कुमारी, सुप्रिया कुमारी, मधु कुमारी आदि भी अनुपस्थित थे। दवा काउंटर के पास गंदगी पसरी हुई थी। अस्पताल में साफ सफाई की कमी थी। कुछ आवश्यक सुविधाओं की भी कमी सामने आई। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों व अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र साह, उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुशवाहा, अबरार आलम, अशोक कुमार, रेशमी देवी, वीरेंद्र साह, विजयंत कुमार, गणेश सिंह आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play