महेशपुर, एक संवाददाता। उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय चंद्रपुरा में दिनांक 07 सितम्बर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में उपस्थित महाविद्यालय की प्राचार्या सिस्टर अगाथा कंडूलना, उप प्राचार्या सिस्टर सलोमी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रशिक्षणार्थियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर प्राचार्या ने सुदिव्या कुमार सोनू के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार एवं उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन समाज एवं परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।शोकसभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play