Bhagalpur News: किशनगंज : शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान – Hindustan

Bhagalpur News: किशनगंज । संवाददाता शहर में नगर परिषद टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत पहले दिन सोमवार को किशनगंज शहरी क्षेत्र के रमजान ब्रिज और पश्चिमपाली के पास से की गई। एसडीएम अनिकेत कुमार व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार अतिक्रमण स्थल पहुंचे।इस दौरान सदर थाना की पुलिस भी मौजूद रही।पहले दिन नगर परिषद के द्वारा रमजान ब्रिज से इमली गोला चौक तक अतिक्रमित दुकानों को हटाया गया।मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के साथ अवैध रूप से अतिक्रमित जमीन को खाली करवाया जा था था। सड़क के दोनों किनारे स्थित अतिक्रमण को सख्त हिदायत देते हुए हटवाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी।इस

दौरान अनाधिकृत रूप से दुकान के बाहर अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकान संचालकों को कड़ी हिदायत भी दी गई। अतिक्रमण अभियान में लगे अधिकारी ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है की दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ , सुंदर बनाने व शहरवासियों को जाम की समस्या से निजाद दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।पहले दिन रमजान ब्रिज से इमली गोला चौक तक अभियान चलाया गया।यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News