एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए ‘ब्रेन बैटल ऑफ अकाउंटिंग टर्म्स’ क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न राउंड में अकाउंटिंग से जुड़े सवालों का जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न राउंड के बाद ‘फंड फ्लो’ और ‘जरनल’ टीम ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम में कृष्णा शर्मा, अभय लखेड़ा, जिया, आयुषी, ललिता, चारूल, साक्षी और नंदिनी शामिल रहे। ‘गुडविल’ टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में सृष्टि, रिद्धी, शगुन और रिशिका शामिल रहीं। वहीं ‘कैपिटल’ टीम तीसरे स्थान पर रही।
टीम में अंजली, हार्दिक, एंजल और प्रियांशी ने प्रतिभाग किया। संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के उत्साह और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन के दौरान शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दीपशिखा बोहरा, डॉ. रितु मोदी, रश्मि सक्सेना, रीना पेटवाल, शिवानी, शायना, खुशबु, सपना सकलानी और रितु रानी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play