'अब मैं जवां हो गई…' टीचर्स डे पर डॉ राधाकृष्णन की फोटो सामने डांस, वीडियो पर मचा बवाल – Aaj Tak News

Feedback
टीचर्स डे के मौके पर देहरादून के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ एक डांस परफॉर्मेंस अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो में जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर लोग हैरान हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा कैसे होने दिया गया.
मामला देहरादून के जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जेबीआईटी) का है, जहां टीचर्स डे के मौके पर अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम के दौरान चार छात्राएं स्टेज पर आईं और 2011 में आई फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के मशहूर गाने ‘ऊ ला ला, तू है मेरी फैंटेसी’ पर परफॉर्म करने लगीं. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्टेज के ठीक पीछे पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर लगी हुई थी, जिनकी जयंती पर ही हर साल टीचर्स डे मनाया जाता है.
देखें वीडियो
Picture this: College management tasks teachers with organizing a cultural event honoring Dr. Sarvepalli Radhakrishnan.

The teachers, in turn, tasked the students. Students came up with the idea to dance to “Ooh La La, Ooh La La, Tu Hai Meri Fantasy,” and the teachers didn’t… pic.twitter.com/fRmk88UZss
 
दर्शकों की तालियां, सीटियां और फिर शुरू हुआ विवाद
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही छात्राओं ने डांस शुरू किया, बाकी छात्र जोरदार तालियां और सीटियां बजाने लगे. लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा, यूजर्स ने कॉलेज प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि एक औपचारिक और गरिमामय कार्यक्रम में इस तरह के गाने का चुनाव पूरी तरह गलत था.
कई यूजर्स ने यह भी पूछा कि क्या इस परफॉर्मेंस को फैकल्टी या आयोजकों से मंजूरी मिली थी. हालांकि अब तक कॉलेज की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
यह पहली बार नहीं, पहले भी हो चुका है ऐसा हंगामा
दिलचस्प बात यह है कि कॉलेजों में इस तरह के विवाद नए नहीं हैं. इससे पहले अगस्त में एनआईटी दुर्गापुर के फ्रेशर्स इंडक्शन प्रोग्राम के दौरान छात्रों का एक ग्रुप ‘चिकनी चमेली’ गाने पर डांस कर रहा था, तभी एक प्रोफेसर ने बीच में ही प्रदर्शन रुकवा दिया था और छात्रों से मंजूरी को लेकर सवाल किए थे.
अब जेबीआईटी का यह ताजा मामला एक बार फिर इस बहस को हवा दे गया है कि आखिर कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मनोरंजन और संस्थान की गरिमा के बीच लाइन कहां खींची जाए
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News