Bokaro News: अवैध कनेक्शन व बिना अनुमति चल रहीं दुकानें, आग का खतरा – Hindustan

Bokaro News: बोकारो शहर में बिना अनुमति संचालित हो रही दुकानों, अवैध बिजली कनेक्शन व सुरक्षा मानकों की अनदेखी से आग लगने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ समय में अलग-अलग स्थानों पर हुई आग की घटनाओं ने इस समस्या को उजागर किया है। ताजा मामला रविवार को डेली मार्केट मोड़ स्थित सेक्टर-ठेली मार्केट मोड़ का है। यहां भीषण आग लगने से देखते ही देखते सात दुकानें इसकी चपेट में आने से लाखो का नुकसान हुआ। आग की चपेट में दुर्गा सेलून, आशुतोष होटल, प्रसाद होटल, धर्मेंद्र, रामबालक लड्डू दुकान, संतोष हार्डवेयर, विजय चश्मा दुकान, मनिहारी शॉप व गैस की दुकान शामिल रही। दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदारों के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। प्रारंभिक जांच में आग का कारण अवैध बिजली कनेक्शन में शॉर्ट सर्किट बताया गया।

31 अगस्त को सेक्टर-12सी किराना स्टोर में आग

सेक्टर-12सी स्थित किराना स्टोर में देर रात आग लगी थी। घटना में करीब 10 लाख रुपये के सामान के नुकसान की बात सामने आई थी। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका था। इन घटनाओं के बीच डेली मार्केट की घटना ने शहर में बिना अनुमति संचालित दुकानों व अवैध बिजली कनेक्शन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुकानों का लाइसेंस नहीं होने की स्थिति में अगलगी के बाद क्षतिपूर्ति मिलने की संभावना भी कम हो जाती है। सिवनडीह में पिछले वर्ष हुई बड़ी अगलगी की घटना के बावजूद यदि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा मानकों की जांच नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। आग की घटनाओं को केस स्टडी के रूप में देखते हुए बीएसएल प्रबंधन व संबंधित विभागों के स्तर से अवैध कनेक्शन, गैस रिफिलिंग व बिना अनुमति संचालित दुकानों की जांच जरूरी है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News