Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। पीरपैंती थाना पुलिस ने रविवार देर रात 10:40 बजे सुंदरपुर स्थित टेंपो स्टैंड से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से पिस्टल, मैगजीन सहित एक कट्टा और एक मोबाइल बरामद हुआ। एसडीपीओ कहलगांव-2 स्नेह सेतु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार युवक मधुवन का प्रिंस कुमार यादव है। सूचना मिली थी कि टेंपो स्टैंड पर कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस पहुंचते ही वह खाली टेंपो में छिप गया। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।टेंपो चालक ने बताया कि वह खाना खाने गया था और इसी दौरान युवक अंदर बैठ गया था। तलाशी में कमर के बाईं ओर आगे से कट्टा और पीछे से पिस्टल-मैगजीन मिली।
दोनों हथियार लोड नहीं थे। पुलिस ने केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। उसके खिलाफ पहले से भी दो मामले दर्ज हैं और आपराधिक इतिहास रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play