ESIC लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर! सुविधाओं का लाभ लेने के लिए तुरंत लिंक करें आधार- यहां जानें पूरा Process – India.com

ESIC Aadhaar Card Link Process: अगर आप भी कर्मचारी राज्य बीमा निगम यानी ESIC के लाभार्थी हैं तो आपके लिये यह बेहद काम की खबर है. सरकार ने अब ESIC की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है. अब आपको अपने आधार कार्ड को ESIC पहचान कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा. केंद्र सरकार ने मंगलवार (सितंबर, 08, 2026) को इसकी घोषणा की. श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक पोस्ट में बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 142 के तहत ESIC लाभार्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है.

ESIC योजना के अंतर्गत आने वाले कारखानों और प्रतिष्ठानों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल लाभ प्रदान करता है. ESIC के अंतर्गत आमतौर पर 21,000 रुपये प्रति माह तक कमाने वाले कर्मचारी शामिल होते हैं. वहीं, दिव्यांगों के लिए वेतन सीमा 25,000 रुपये प्रति माह है.

लाभार्थी आधिकारिक ESIC वेबसाइट के माध्यम से अपने आधार को अपने ESIC रिकॉर्ड से लिंक कर सकते हैं. वेबसाइट पर जाने के बाद बीमित व्यक्तियों को ‘बीमित व्यक्ति और लाभार्थी’ अनुभाग का चयन करना होगा और अपने यूजर ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा. फिर वे ‘आईपी के लिए आधार सीडिंग’ विकल्प चुन सकते हैं. सूची में अपना नाम खोज सकते हैं और आधार सीडिंग के लिए लिंक का चयन कर सकते हैं.

Aadhaar Authentication is now mandatory for ESIC beneficiaries under Section 142 of the Code on Social Security 2020. Seed your Aadhaar Card with your ESIC Pehchan Card and ensure seamless access to ESIC benefits.
To know more, visit: https://t.co/XHnTv5kNUO #MoLE #ESIC pic.twitter.com/NPI6qjp31S
— Ministry of Labour & Employment, GoI (@LabourMinistry) September 7, 2026

लाभार्थी को अपना आधार नंबर डालना होगा और आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिए ऑथेंटिकेशन प्रोसेस पूरी करनी होगी. रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद, एक रेफरेंस नंबर जनरेट होता है. वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होने के बाद आधार को ESIC रिकॉर्ड्स से लिंक कर दिया जाता है. मंत्रालय ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि वे यह पक्का कर लें कि आधार के साथ रजिस्टर्ड उनका मोबाइल नंबर चालू और इस्तेमाल के लायक हो, क्योंकि ओटीपी-बेस्ड ऑथेंटिकेशन के लिए इसकी जरूरत होती है.

Image
सरकार ने ESIC लाभार्थियों से कहा है कि वे सेवाओं और फायदों का आसानी से लाभ उठाने के लिए अपने ‘पहचान कार्ड’ के साथ आधार सीडिंग पूरी कर लें. आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन से लाभार्थियों की पहचान पक्की करने और ESIC सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News