रेल मंत्री ने दी खुशखबरी, बुलेट ट्रेन के ट्रायल की डेट आ गई सामने! जानें किस रूट पर चलेगी – Hindustan

मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बुलेट ट्रेन का ट्रायल अगले साल मई या जून में शुरू होने की संभावना है। ट्रायल मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के उस हिस्से में किया जाएगा, जहां निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। ट्रायल शुरू होने के बाद करीब 2-4 महीने तक ट्रेन की अलग-अलग परिस्थितियों में जांच की जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इसका उद्घाटन किए जाने की संभावना है।

वडोदरा में आयोजित नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में बनाई जा रही हाईस्पीड ट्रेन के पहले डिब्बे का ढांचा तैयार हो चुका है और उसे मजबूती की जांच के लिए स्क्वीज टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगले साल मई-जून तक भारत की अपनी बुलेट ट्रेन ट्रायल के लिए पटरी पर आ जाएगी। जब यह ट्रेन वडोदरा से मुंबई की ओर चलेगी तो दोनों शहरों के बीच यात्रा में करीब डेढ़ घंटे का समय लगेगा। मुंबई-अहमदाबाद के बीच पूरी सर्विस शुरू होने पर यात्रा का समय मौजूदा रेल और सड़क परिवहन की तुलना में काफी कम हो जाएगा।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन सर्विस को एक साथ पूरे मार्ग पर शुरू करने के बजाय अलग-अलग चरणों में चालू किया जाएगा। सबसे पहले सूरत-बिलीमोरा खंड को यात्रियों के लिए खोले जाने की योजना है। इसके बाद वापी-सूरत खंड शुरू होगा। तीसरे चरण में वापी से अहमदाबाद तक सेवा का विस्तार किया जाएगा। चौथे चरण में अहमदाबाद से ठाणे के बीच बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। ठाणे वाला हिस्सा तैयार होने के बाद मुंबई तक का अंतिम खंड भी शुरू किया जाएगा और इसके साथ अहमदाबाद-मुंबई के बीच पूरा मार्ग ऑपरेशन में आ जाएगा।

रेल मंत्री ने बताया कि सूरत-वापी खंड का निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के कारण प्रोजेक्ट की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन हाल के वर्षों में काम में तेजी आई है। रेल मंत्री ने रेलवे में हो रहे बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि टिकट रिजर्वेशन सिस्टम और निर्माण से जुड़े पुराने नियमों को आधुनिक बनाया जा रहा है। देश में 280 रेलवे स्टेशनों का फिर से निर्माण किया गया है और करीब 36 हजार किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं।

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News