45 साल के IAS अनिल डामोर की अचानक मौत, सरकारी आवास के बाथरूम में हुए थे बेहोश – Aaj Tak News

Feedback
मध्य प्रदेश के विदिशा से एक दुखद खबर सामने आई है. विदिशा में ADM के पद पर पदस्थ 45 वर्षीय IAS अधिकारी अनिल डामोर का हार्ट अटैक से निधन हो गया. वह 2019 बैच के IAS अधिकारी थे. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. जानकारी के मुताबिक, अनिल डामोर अपने विदिशा स्थित शासकीय आवास के बाथरूम में अचानक बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. मेडिकल कॉलेज पहुंचने के समय उनकी हालत बेहद गंभीर थी. मेडिकल प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक, अधिकारी को सुबह करीब 8:25 बजे अस्पताल लाया गया था.
मेडिकल प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि जब अनिल डामोर को अस्पताल लाया गया, उस समय उनकी हृदय गति नहीं चल रही थी और पल्स भी नहीं मिल रही थी. मेडिकल टीम ने उन्हें सीपीआर दिया और रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रिवाइव नहीं किया जा सका. इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी की अचानक मौत की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचने लगे. मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी बनी हुई है.
सरकारी आवास में बिगड़ी थी तबीयत
अनिल डामोर विदिशा में ADM के पद पर पदस्थ थे. हाल ही में उनका भोपाल ट्रांसफर किया गया था. उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई थी. बताया गया है कि उन्होंने भोपाल में जॉइनिंग भी ले ली थी. जॉइनिंग के बाद अनिल डामोर विदिशा स्थित अपने सरकारी आवास पर वापस आए थे. बताया जा रहा है कि वह रात को विदिशा के शासकीय बंगले में ही रुके थे. भोपाल जाने से पहले वह अपने घर का सामान समेटने और उसे एकत्रित करने की तैयारी भी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई.
सरकारी आवास के बाथरूम में बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर दिया और रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल विदिशा मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मेडिकल प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में प्रशासन और अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है.
IAS की अचानक मौत से प्रशासन में शोक
अनिल डामोर के निधन की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के इस तरह अचानक निधन से उनके साथ काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी स्तब्ध हैं. अनिल डामोर 2019 बैच के IAS अधिकारी थे और विदिशा में ADM की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. हाल ही में उनका ट्रांसफर भोपाल किया गया था, जहां उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन भोपाल में नई जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही समय बाद विदिशा में उनके साथ यह दुखद घटना हो गई.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News