16 नवंबर से व्यक्ति स्वयं भर सकते हैं जनगणना प्रपत्र – Hindustan

बरेली, मुख्य संवाददाता। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण-जनसंख्या गणना की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। बैठक में बताया गया कि 16 नवंबर से व्यक्ति स्वय जनगणना प्रपत्र भरवा सकते हैं। बैठक में एडीएम ने कहा कि जहां एचएलबी की जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में 850 से अधिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 900 से अधिक है केवल उन एचएलबी को ईबी में सब ईबी के रूप में बांटा जाये। सभी चार्जों में प्रगणकों का कार्यभार शहरी क्षेत्रों में लगभग 850 जनसंख्या तक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 900 जनसंख्या तक का होगा।

इसी प्रकार प्रत्येक सुपरवाईजर का कार्यभार 5000 से 6000 जनसंख्या का होगा। उन्होने बताया कि जिले में नामित नोडल जनगणना प्रभारियों द्वारा प्रत्येक चार्ज के जनगणना तकनीकी सहायकों को वीसी के माध्यम से ईबी के गठन के बारे में बता दिया गया है। मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग 16 सितंबर से 19 सितंबर को लखनऊ में हो रही है। फील्ड ट्रेनरों की ट्रेनिंग अक्टूबर 2026 में प्रस्तावित है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News