Muzaffarpur News: छाता चौक के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला घायल, थाने के बाहर हंगामा – Hindustan

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। छाता चौक पर मंगलवार दोपहर जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान अतिक्रमण हटाने पहुंची जेसीबी से एक महिला दुकानदार गायत्री देवी जख्मी हो गई। वह स्थानीय राजा बाबू की पत्नी है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंचकर हंगामा किया।

पुलिस की पूछताछ में ​पीड़िता ने बताया कि वह चौक पर कई वर्षों से दुकान चला रही है। बिना सूचना दिए उसकी दुकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। उसने जब इसका विरोध किया तो जेसीबी चालक ने मशीन से उसे घायल कर दिया। इससे उसके चेहरे पर गहरी चोट आई। ​उधर, घटना के बाद गायत्री और उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वह दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ काजी मोहम्मदपुर थाने पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी समझाने के बाद सभी शांत हुए। आश्वासन मिलने के बाद सभी वहां से लौट गए।

मामले में नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बीआरए बिहार विवि में 11 सितंबर को राज्यपाल का संभावित कार्यक्रम है। इसको लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन छाता चौक के पास मुशहरी के राजस्व पदाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। बताया कि महिला ने छाता चौक स्थित फरदो नाले के आधे हिस्से पर अतिक्रमण कर रखा था। उसे हटाने के लिए कहा गया, लेकिन वह अतिक्रमण हटाने के बजाय कर्मियों से उलझ गई। समझाने-बुझाने के बाद वहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इसी बीच एक बांस के छिटकने से उसे चोट लग गई।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News