रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश में भारत: विदेश मंत्रालय – newsonair.gov.in

मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
सितम्बर 8, 2026 9:53 अपराह्न
भारत-चीन संबंधों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधों का सामान्य होना और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ना बहुत महत्वपूर्ण है।
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के बीच हुई पहली वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग के बारे में पूछे जाने पर श्री जायसवाल ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र में भी इसी तरह की व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि कमांडर स्तर की यह बैठक अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति और परामर्श तथा समन्वय के लिए कार्य तंत्र-डब्ल्यूएमसीसी की बैठकों में हुई चर्चा के आधार पर आयोजित की गई।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 12 और 13 तारीख को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्ली में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में रूस-यूक्रेन संघर्ष समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
रूस-यूक्रेन संघर्ष पर श्री जायसवाल ने कहा कि भारत रूस और यूक्रेन, दोनों के संपर्क में है। भारत ऐसे विचारों और सुझावों पर काम कर रहा है, जो संघर्ष को समाप्त करने में मदद कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हाल में यूक्रेन और पोलैंड का दौरा किया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार यह मानता रहा है कि यह युद्ध का दौर नहीं है और युद्ध के मैदान से समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस विचार को भी दोहराया कि अब अंतहीन युद्ध की जगह युद्ध का अंत होना चाहिए।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर श्री जायसवाल ने कहा कि भारत ने नेपाल की जनता और सरकार के साथ एकजुटता और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत ने तुरंत मदद पहुंचाई है और राहत, बचाव तथा पुनर्निर्माण के प्रयासों में आगे भी सहयोग जारी रखेगा।
श्री जायसवाल ने बताया कि अब तक सात विमानों के जरिए 95 टन राहत सामग्री नेपाल भेजी जा चुकी है। कुछ और राहत सामग्री जल्द भेजी जाएगी।
 
14 घंटे पहले
views 362
15 घंटे पहले
views 328
14 घंटे पहले
views 199
14 घंटे पहले
views 153
14 घंटे पहले
views 142
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 8th Sep 2026

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News