Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के खैरनटोली में परमवीर शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन झामुमो जिला सचिव शफीक खान ने खिलाडियों ने परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर शफीक खान ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की स्मृति में आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन समिति में सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play