भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के पीजी हिंदी में संचालित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन (पीजीडीजेएमसी) पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक नामांकन आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं। नामांकन के लिए प्रवेश जांच परीक्षा का आयोजन छह अक्टूबर को होगी। यह जानकारी कोर्स निदेशक डॉ. प्रतिभा राजहंस ने दी है। निदेशक ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। सूचना में कहा गया है कि इस कोर्स में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के किसी भी मान्यता प्राप्त विवि अथवा टीएमबीयू के एकेडमिक काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री के विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं।
उन्हें कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए। साथ ही आवेदक को भाषा पत्र में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त हो। विज्ञान, वाणिज्य, आईएससी-आईकॉम परीक्षा के अनिवार्य भाषा पत्र में कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त होना चाहिए।नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को पीजी हिंदी विभाग से संपर्क करना होगा। यह पाठ्यक्रम पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग, संपादन, जनसंपर्क और संचार के विभिन्न आयामों से परिचित कराया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play