Bhagalpur News: विकास योजनाओं के बंटवारे में असमानता पर भड़के पार्षद, आंदोलन की दी चेतावनी – Hindustan

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम द्वारा जारी नई एनआईटी में विकास योजनाओं के आवंटन को लेकर पार्षदों में भारी असंतोष व्याप्त है। वार्ड नंबर 13 के पार्षद रंजीत कुमार के नेतृत्व में कई पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर एनआईटी में सुधार और सभी वार्डों में समान रूप से योजनाओं के बंटवारे की मांग की है। इस दौरान अनिल पासवान, गोविंद बनर्जी, मनोज पासवान, सोनी देवी, धीरज कुमार, अभिषेक आनंद और गुनेश्वर मंडल मौजूद रहे।पत्र के अनुसार, मेयर के निर्देश पर पार्षदों से 25 से 30 लाख रुपये तक की योजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए थे। आरोप है कि 7 सितंबर 2026 को तैयार एनआईटी में घोर पक्षपात किया गया, जहां कुछ वार्डों को मात्र 10 लाख, तो वहीं एक वार्ड को 74 लाख रुपये तक की योजनाएं दी गईं।

पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि इस एनआईटी में सुधार किए बिना इसे प्रकाशित किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। पत्र की प्रतियां मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री व प्रमंडलीय आयुक्त को भी भेजी गई हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News