Dhanbad News: जियलगोरा सात नंबर चानक से मंगलवार को छह इंच पाइप के माध्यम से पिट वाटर की सप्लाई शुरू हुई। इससे जियलगोरा कॉलोनी, सी-टाइप फ्लैट, ए-टाइप फ्लैट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग पांच हजार निवासियों को लाभ होगा। उद्घाटन जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने किया। उन्होंने इस कार्य को धरातल पर उतारने में बरारी कोलियरी के सचिव मनोहर सिंह और उनकी वाटर सप्लाई टीम के विशेष योगदान की भी सराहना की गई। मौके पर जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष संजीत सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद, जयरामपुर शाखा अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सुरक्षा समिति सदस्य राय बाबू सिंह, मुकुट मणि भट्टाचार्जी, क्षेत्रीय संगठन सचिव कनिक लाल राम, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इस्माइल मल्लिक और नॉर्थ तीसरा सचिव रितेश निषाद, शिव कुमार विश्वकर्मा, कृष्णा महतो, रामदेव प्रसाद, अनिल दुबे, शशांक शेखर, राजू सिंह, उमेश यादव, बल्केश्वर सिंह, नेमलाल रवानी, युधिष्ठिर महतो, प्रमोद सिंह, अनुभव पंडित, वीरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play