Feedback
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों को मंगलवार सुबह लंदन में एक साथ देखा गया. कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गईं. फैन्स इन तस्वीरों को जमकर शेयर कर रहे हैं और विराट-अनुष्का की इस लेटेस्ट पब्लिक अपीयरेंस की चर्चा हो रही है.
लंदन की इन तस्वीरों में विराट कोहली कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने ग्रीन स्वेटशर्ट के साथ जींस पहनी हुई थी. वहीं अनुष्का शर्मा लेगिंग्स, टी-शर्ट, जैकेट और कैप में दिखाई दीं.
एक तस्वीर में विराट एक महिला से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके हाथ में एक प्रैम/ बेबी स्ट्रोलर (baby stroller/pram) भी दिखाई दिया. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के साथ दावा किया जा रहा है कि यह प्रैम उनके बेटे अकाय का है. हालांकि, तस्वीरों में अकाय नजर नहीं आए
अकाय की डे नर्सरी के बाहर दिखे कपल?
फैन हैंडल्स की ओर से शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, विराट और अनुष्का को उनके बेटे अकाय की डे नर्सरी (day nursery) के बाहर देखा गया. दोनों एक फुटपाथ पर खड़े नजर आ रहे थे, तभी उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं.
तस्वीरों में अनुष्का कैमरों की मौजूदगी से कुछ असहज भी नजर आईं. एक फोटो में एक्ट्रेस का चेहरा ऐसा लग रहा है, जैसे वह अचानक हुई फोटोग्राफी से खुश नहीं हैं. वहीं विराट अपेक्षाकृत शांत नजर आए.
Virat Kohli and Anushka Sharma spotted together outside Akaay Kohli’s day nursery in London, waiting for him to return home. ❤️
King Kohli enjoying his off time with his family. pic.twitter.com/bQMxPRR9m7
बच्चों की प्राइवेसी को लेकर बेहद सतर्क हैं
विराट और अनुष्का ने हमेशा अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की है. कपल पहले भी कई मौकों पर अपने बच्चों की प्राइवेसी (privacy) का सम्मान करने की अपील कर चुका है.
Virat Kohli And Anushka Sharma Spotted Outside A Cafe In London.💚🤍
.
.
.
.
(1/2)
.
.
.
.#Virushka #UK pic.twitter.com/kQimWKyyNn
विराट-अनुष्का अपने बच्चों की तस्वीरें सार्वजनिक करने से बचते हैं. दोनों की कोशिश रही है कि वामिका और अकाय को कैमरों और लगातार मिलने वाली पब्लिक अटेंशन से दूर एक सामान्य माहौल मिल सके.
(2/2)
.
.
.
.#Virushka #UK @imVkohli @AnushkaSharma pic.twitter.com/2FZILuvpTu
इसी वजह से कपल के लंदन शिफ्ट होने को लेकर भी लगातार चर्चा होती रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि विराट और अनुष्का ने अपने बच्चों को अपेक्षाकृत निजी और सामान्य परवरिश देने के लिए लंदन को चुना.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू