जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में बुरी तरह रौंदा। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पहला मैच पारी और 103 रनों से जीता जबकि लॉर्ड्स में आयोजित दूसरे टेस्ट में 194 रनों से विजयी परचम फहराया। निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की कड़ी आलोचना हो रही है। सवाल उठ रहे हैं कि पाकिस्तान ने इंग्लैंड में लड़ने का जज्जबा तक नहीं दिखाया। हालांकि, पाकिस्तान को रगड़ने के बावजूद रूट यह बात मानने को तैयार नहीं कि पाकिस्तान ने सीरीज में कोई फाइट नहीं दिखाई। उन्होंने इस आलोचना को अपनी टीम और पाकिस्तान के लिए अपमानजनक करार दिया। रूट ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान ने उनकी टीम के सामने चुनौतियां खड़ी की हैं और सीरीज को एकतरफा पेश करना गलत है।
सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार (9 सितंबर) से बर्मिंघम के मैदान पर शुरू होगा। रूट ने बर्मिंघम टेस्ट से पहले कहा, ”बिल्कुल, हमें चुनौती का सामना करना पड़ा है। मुझे लगता है कि ऐसा कहना पाकिस्तान और हमारे टीम के लिए थोड़ा अपमानजनक है। हमने उन्हें गेम में हावी होने का मौका इसलिए नहीं दिया क्योंकि हमने बहुत अच्छा खेला और हमने जल्दी सिचुएशन और पिच को पढ़ा।” बता दें कि इंग्लैंड ने मैच में पाकिस्तान के संभलने से पहले ही कंट्रोल हासिल कर लिया। पहला मैच तीन दिन के भीतर समाप्त हुआ जबकि दूसरा बारिश के कारण चौथे दिन तक खिंचा। रूट का मानना है कि एकतरफा मैचों का आकलन अक्सर बहुत आसान हो जाता है, खासकर जब जीतने वाली टीम के प्रदर्शन की क्वालिटी को नजरअंदाज कर दिया जाता है।
इंग्लिश कप्तान ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह कहना बहुत आसान है कि एक टीम बहुत अच्छी है और एक टीम खराब है। आम तौर पर यह कहीं बीच में होता है। अगर एक टीम शानदार रही है, तो दूसरी टीम खराब नहीं हो सकती और इसका उल्टा भी हो सकता है। मुझे लगता है कि उस बीच के एरिया में रहना और यह समझना जरूरी है कि ऐसा नहीं है।” इंग्लैंड के सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के बाद भी रूट ने आखिरी टेस्ट के एकतरफा होने से इनकार किया। उन्होंने कहा, ”पिछले दो मैच में जो भी हुआ, इस हफ्ते हमारे लिए यह बिल्कुल अलग बात है। ड्रेसिंग रूम में बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, और आपको इसके लिए तैयार रहना होगा।” पाकिस्तान बर्मिंघम टेस्ट में काफी बदलावों के साथ उतरेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आखिरी मैच से पहले मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक समेत सात खिलाड़ियो को स्वदवेश वापस बुला लिया। बोर्ड ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर उगल को भी हटा दिया।
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play