CM योगी से मिली 'हनुमान अंश' की टीम, शोभिनव सत्‍या बोले- मंदिर में रहा, गांव वालों के साथ खाया खाना – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
NEWS DESK: ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर CM योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। फिल्म की कहानी संत बाबा नीम करोली के जीवन, उनकी साधना और भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी आस्था पर आधारित है। मुलाकात के दौरान टीम ने फिल्म की कहानी और उससे जुड़े आध्यात्मिक पहलुओं पर चर्चा की। सीएम योगी को फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य भी दिखाए गए, जिनमें गुरु गोरखनाथ की वाणी और नाथ परंपरा से जुड़े प्रसंग शामिल हैं। फिल्म की टीम ने बाबा नीम करोली और नाथ परंपरा के संतों के बीच बताए गए संबंधों और मुलाकातों को भी फिल्म का अहम हिस्सा बताया।
Read Also-PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, BJP का महीनेभर का बड़ा प्लान, जानिए क्या-क्या होगा
फिल्म में महाराज जी का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्‍या ने शूटिंग के दौरान अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह गांव में एक मंदिर में रुके थे और स्थानीय लोगों के साथ रहकर उनके द्वारा दिया गया भोजन खाते थे। अभिनेता के मुताबिक, गांव में रहते-रहते माहौल से उनका जुड़ाव इतना बढ़ गया कि एक समय के बाद वहां के लोग उनसे आशीर्वाद लेने भी लगे।CM
Read Also-Vadodra: PM मोदी का कांग्रेस पर फिर ‘नाराज फूफा’ तंज, बोले- भारत के विकास से कुछ लोग कभी खुश नहीं हो सकते
बताया गया है कि यह भूमिका शोभिनव के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि शुरुआत में उन्हें लीड रोल के लिए नहीं चुना गया था। वहीं फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता की बात करें तो सोर्स के मुताबिक करीब 2
करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 33 दिनों में 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। मुलाकात के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News