Haridwar News: पत्नी की शिकायत पर थाने बुलाया पति पुलिस के सामने ही भिड़ने लगा – Hindustan

Haridwar News: पत्नी की शिकायत पर पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया पति पुलिस के सामने ही पत्नी से विवाद करने लगा। समझाने के बावजूद शांत नहीं होने और फौजदारी पर आमादा होने पर बहादराबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के हंगामे से थाने में मौजूद अन्य फरियादियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आठ सितंबर को रमन पुत्र जगजोत सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुदेश नगर, बुड्ढी माता मंदिर के पास, थाना कनखल को पत्नी की शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था।जांच के दौरान रमन पत्नी के साथ विवाद करने लगा और फौजदारी पर आमादा हो गया।

पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह और अधिक उग्र हो गया। उसके हंगामे के कारण थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे अन्य फरियादियों को भी परेशानी होने लगी। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News