Samastipur News: दरभंगा, नगर संवाददाता। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के छठे सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की परीक्षा 10 सितंबर से शुरू हो रही है। जिले के 16 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी, जबकि विवि अंतर्गत चार जिलों में कुल 52 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
समस्तीपुर में 18, मधुबनी में 10 तथा बेगूसराय जिले में आठ केंद्रों पर परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जिलावार किया गया है। विश्वविद्यालय से जारी केंद्रों की सूची के अनुसार जिले के कुंवर सिंह कॉलेज एवं सीएम साइंस कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर ली जाएगी।
जेएन कॉलेज, नेहरा एवं सब-डिविजनल डिग्री कॉलेज, बेनीपुर की परीक्षा बहेड़ा कॉलेज केंद्र पर आयोजित होगी। एमआरएम कॉलेज केंद्र पर नागेन्द्र झा महिला कॉलेज एवं मिथिला महिला कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मारवाड़ी कॉलेज केंद्र पर सीएम कॉलेज, नागेन्द्र झा महिला कॉलेज केंद्र पर महात्मा गांधी कॉलेज तथा एमएमटीएम कॉलेज केंद्र पर एमआरएम कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जेके कॉलेज, बिरौल केंद्र पर बीएमए कॉलेज, बहेड़ी, बहेड़ा कॉलेज, एसबी कॉलेज, पररी एवं जेडी कॉलेज, कोर्थु के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
महात्मा गांधी कॉलेज को एमकेएस कॉलेज, चंदौना का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सब-डिविजनल डिग्री कॉलेज, बेनीपुर केंद्र पर जेके कॉलेज, बिरौल एवं अयाची मिथिला महिला कॉलेज, बेनीपुर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। महारानी कल्याणी कॉलेज केंद्र पर आरबी जालान कॉलेज एवं काजी अहमद डिग्री कॉलेज, जाले के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। लोहिया चरण सिंह कॉलेज एवं एमआरएसएम कॉलेज, आनंदपुर के विद्यार्थियों की परीक्षा सीएम साइंस कॉलेज केंद्र पर होगी, जबकि मिल्लत कॉलेज के विद्यार्थी आरबी जालान कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देंगे। महारानी कल्याणी कॉलेज के विद्यार्थी मिल्लत कॉलेज केंद्र पर, मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थी कुंवर सिंह कॉलेज केंद्र पर तथा एमएमटीएम कॉलेज के विद्यार्थी मिथिला महिला कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देंगे।
एमएलएसएम सहित जिले के अन्य कॉलेजों के विद्यार्थी सीएम कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देंगे। गौरतलब है कि मेजर विषयों की परीक्षा 10 से 16 सितंबर तक और माइनर विषयों की परीक्षा 18 से 22 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली का संचालन अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा विषयों के ग्रुप के आधार पर आयोजित होगी। मेजर और माइनर विषयों के विषयों को अलग-अलग चार ग्रुपों में बांटा गया है। पहले दिन 10 सितंबर को प्रथम पाली में मेजर विषय इतिहास, संगीत एवं नाट्य, पर्शियन, समाजशास्त्र, उर्दू एवं बॉटनी, जबकि द्वितीय पाली में राजनीति विज्ञान, भौतिकी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, अकाउंट, मार्केटिंग, एचआरएम एवं रसायन विज्ञान विषय के दसवें पत्र की परीक्षा ली जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play