Bijnor News: विश्व हिंदू परिषद की ओर से चांदपुर नगर में बजरिया बाजार स्थित नव दुर्गा मंदिर और गोकुलनगर स्थित गौरी शंकर मंदिर में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री करुण ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना कब, क्यों और किन परिस्थितियों में हुई संगठन के उद्देश्य उपलब्धियों तथा देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित में विश्व हिंदू परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण है। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला मंत्री सौरभ शर्मा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख संजय बजरंगी, नगर अध्यक्ष आकाश मित्तल, नगर मंत्री महेंद्र, अर्पित गोयल, प्रशांत अग्रवाल, विपिन बंसल, शलभ अग्रवाल, राजीव, टेकचंद शर्मा, मयंक सिंघल आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play