Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के तेजस पहल के तक जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला उद्योग केन्द्र द्वारा इंजीनयरिंग कॉलेज में की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टाट र्अप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करना तथा युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्टार्टअप, स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं एवं वित्तीय सहायता के अवसरों की जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत पंजीकरण, दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक परिधि विदिशा ने कार्यशाला के उद्देश्यों एवं जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यशाला में डीपीआईटी के पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रतिभागियों को संबोधित किए। उनके द्वारा तेजस कार्यक्रम एवं स्टार्ट अप तथा उद्यमिता एवं नवाचार को बढ़ावा देने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
इस अवसर पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, स्टार्टअप कॉर्डिनेटर ने छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को अपने नवीन विचारों को विकसित करने तथा उन्हें स्टार्टअप एवं उद्यम के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी अजीत कुमार पासवान,गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी लाल बहादुर शाफी, एलडीएम ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, वित्तीय सहायता, ऋण सुविधा एवं उद्यमिता के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। कृषि आधारित उद्यमिता, पशुपालन एवं गव्य विकास, मत्स्य पालन, उद्योग एवं एमएसएमईतथा स्टार्टअप एवं नवाचार जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सफल उद्यमियों द्वारा अपनी सफलता की कहानी साझा करना रहा। सफल उद्यमियों ने अपने उद्यम की शुरुआत, सामने आई चुनौतियों, प्राप्त सहयोग एवं अपने अनुभवों को उपस्थित युवाओं के साथ साझा किया। उनकी सफलता की कहानियों से प्रेरणा लेते हुए युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यशाला के दौरान स्टार्ट अप इंडिया, तेजस का परिचय, कार्यक्रम के उद्देश्य एवं प्रमुख विशेषताओं के साथ-साथ उद्यम स्थापना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्टार्टअप, ऋण, सरकारी योजनाओं एवं उद्यम स्थापना से संबंधित प्रश्न पूछे तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play