Ghumla News: दलमादी फरसाटोली में स्कूल भवन का शिलान्यास फोटो नं. 16 स्कूल भवन का शिलान्यास करते जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ।बसिया प्रतिनिधिजिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग ने बुधवार को दलमादी फरसाटोली में दो कमरों के स्कूल भवन निर्माण की आधारशिला रखी। भवन का निर्माण जिला योजना मद से कराया जाएगा। गांव में जर्जर स्कूल भवन की स्थिति को देखते हुए करीब तीन वर्ष पूर्व जिप सदस्य ने इसके निर्माण को लेकर पहल की थी। शिलान्यास के मौके पर बसंती डुंगडुंग ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। जर्जर भवन में बच्चों के पठन-पाठन को लेकर हमेशा संशय बना रहता था।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, पेयजल और बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार पहल की जा रही है।मौके पर आलोक जायसवाल,मुबारक खान,गिरधारी खेरवार,परमेश्वर सिंह, बिरसू सिंह,चरण सिंह,गोविंद सिंह,जगतपाल खेरवार,बिंदेश्वर खेरवार,कलावती देवी, झालो देवी,अंजुलस सोरेंग,अनूप कुल्लू,असीम कुल्लू और एलिसन टेटे समेत अन्य मौजूद थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play