Jamshedpur News: ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारियों को मिलेगा 16.5 प्रतिशत बोनस – Hindustan

Jamshedpur News: ट्यूब मेकर्स क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों के बोनस को लेकर समझौता हुआ। समझौते के तहत इस वर्ष कर्मचारियों को 16.5 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। बोनस की न्यूनतम राशि 24,704 रुपये, अधिकतम 62,401 रुपये और औसत राशि 46,756 रुपये होगी। समझौते पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष दिनकर आनंद, सेक्रेटरी अनुराग कटोरिया और रिचा केडिया ने हस्ताक्षर किए। वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर पुलक मेंथी और पीटर एंथोनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किया। श्रमिक नेता राकेश्वर पांडेय और बीके डिंडा ने संयुक्त बयान में कहा कि पिछले वर्ष कर्मचारियों को 16 प्रतिशत बोनस मिला था।

इस वर्ष क्लब को करीब तीन लाख का घाटा होने के बावजूद यूनियन के आग्रह पर प्रबंधन ने बोनस बढ़ाकर 16.5 प्रतिशत किया है। समझौते के बाद कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए यूनियन अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई दी। बैठक में क्लब के विकास और कर्मचारियों के हितों को लेकर भी चर्चा हुई। राकेश्वर पांडेय और संतोष कुमार सिन्हा ने सहमति जताई कि क्लब को आगे बढ़ाने तथा कर्मचारियों के विकास के लिए यूनियन और प्रबंधन के बीच समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News