कोरबा| विकसित भारत-2047 का संकल्प घर-घर तक पहुंचाने जिले में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान चलेगा। 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों की बैठक ली। तैयारियों की समीक्षा की। विभागवार जिम्
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की कोशिश होगी। नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए गतिविधियां तय की गई हैं। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितंबर को हर परिवार स्तर पर होगा। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग नोडल रहेगा। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग सहयोग करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समन्वय करेगा।
स्कूलों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होगी। इसकी अवधि 7 से 10 दिन रहेगी। नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रमुख स्थलों पर होंगे। आंगनबाड़ी सम्मान और मातृ संवाद 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होगा। सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को निकालेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.