युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का मंच है विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद : उत्तरा – Dainik Bhaskar

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत की ओर से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 की शुरुआत की गई है। बुधवार को मेरा युवा भारत, जामताड़ा कार्यालय परिसर में
उप निदेशक ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इसमें भाग लेने की अपील की। उत्तरा बिस्वास ने कहा कि यह महज एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की सोच, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने का मंच है। इसके माध्यम से युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका और विचार रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में विकसित भारत प्रश्नोत्तरी का आयोजन 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक मेरा युवा भारत के पोर्टल पर किया जा रहा है। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा विभिन्न भाषाओं में व्यक्तिगत रूप से इसमें भाग ले सकेंगे। प्रश्नोत्तरी में चयनित प्रतिभागी अगले चरण में 500 शब्दों की विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता में शामिल होंगे।निबंध प्रतियोगिता के बाद चयनित प्रतिभागियों की आगे की प्रक्रिया होगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता, राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व संवाद और अंत में राष्ट्रीय युवा नेतृत्व संवाद आयोजित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित युवा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इनमें से दो श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर का युवा नेतृत्व संवाद 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है। चयनित युवाओं को विशेषज्ञों, केंद्रीय सचिवों और केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। वहीं, क्षेत्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के समक्ष भी अपने विचार रखने का अवसर मिलने की बात बताई गई।उप निदेशक उत्तरा बिस्वास ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), युवा क्लबों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से पात्र युवाओं को अभियान में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से उनके विचार और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यालय कर्मी संदीप कुमार, मिथुन महतो सहित अन्य मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News