पातेपुर प्रखंड सभागार कक्ष में बुधवार को 9वें पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा पोषण माह के उद्घाटन कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को अधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं आम
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शारदा साहनी, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, कार्यालय कर्मी, लाभुकों के अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पोषण अभियान के विभिन्न पहलुओं और 9वें पोषण माह के निर्धारित सभी थीम पर विस्तार से चर्चा की गई।बताया गया कि इस वर्ष पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करना तथा पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना है। अधिकारियों ने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी लोगों को संतुलित आहार, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.