जूनियर महिला एशिया कपः भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, सेमीफाइनल में टीम इंडिया – Lokmat News Hindi


मराठी | English
FOLLOW US :

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 10, 2026 12:25 IST2026-09-10T12:21:35+5:302026-09-10T12:25:37+5:30
मोकीः गुरुवार को चीन में खेले जा रहे 2026 महिला जूनियर एशिया कप के क्वार्टर फ़ाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से बुरी तरह हराया और टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। एशिया कप में जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराकर भारत अपने ग्रुप में टॉप पर रहा और अब फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए उसका मुक़ाबला दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत के लिए पूजा साहू ने सातवें मिनट में पहला गोल किया और इसके बाद लगातार गोल होते रहे।
मौजूदा चैंपियन के सामने विरोधी टीम पूरी तरह बेबस नज़र आई। सानिका माने ने दो गोल किए और हाफ़-टाइम तक भारत ने बिना कोई गोल खाए 10 गोल कर लिए थे। खेल दोबारा शुरू होने पर नौ और गोल हुए, जिसमें पूजा मलिक की हैट्रिक और सुप्रिया व पूर्णिमा यादव के दो-दो गोल शामिल थे।
क्योंकि पाकिस्तान भारत के लगातार हमलों का कोई जवाब नहीं ढूंढ पाया। भारत महिला जूनियर एशिया कप का ख़िताब लगातार तीसरी बार जीतने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले उसने 2023 और 2024 में यह ख़िताब जीता था। जापान को 7-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली थी। 

Web Title: India beats Pakistan 19-0 enter semifinals Junior Women’s Hockey Asia Cup 2026 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔 𝗣𝗨𝗧𝗦 𝗢𝗡 𝗔 𝗦𝗛𝗢𝗪 𝗧𝗢 𝗥𝗘𝗔𝗖𝗛 𝗧𝗛𝗘 𝗦𝗘𝗠𝗜-𝗙𝗜𝗡𝗔𝗟𝗦! 🇮🇳🔥

An emphatic 19-0 win over Pakistan sends the Indian Junior Women’s Team into the last four of the AHF Junior Asia Cup 2026! 🏑💥

The road to the title continues! 🏆🇮🇳

We will face the… pic.twitter.com/rNTaETJr09
FOLLOW US :

Copyright © 2026 Lokmat Media Pvt Ltd

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News