अतिरिक्त उपायुक्त श्री अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में माय भारत हमीरपुर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न – :: India News Calling ::

HAMIRPUR,10.09.26-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जिले के अधिक से अधिक युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD)-2027 से जोड़ने के उद्देश्य से वीरवार को District Advisory Committee (DAC-2) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर श्री अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान VBYLD Quiz, युवाओं के पंजीकरण तथा जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में माय भारत की जिला युवा अधिकारी श्रीमती दीपमाला ने VBYLD-2027 की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल युवाओं को केवल प्रतिभागी के रूप में नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे लाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि VBYLD-2027 के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार एवं विकास संबंधी सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज के माध्यम से युवाओं को प्रारंभिक स्तर पर इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। माय भारत पोर्टल पर आयोजित क्विज में 20 प्रश्नों के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित है तथा इसमें भाग लेने वाले युवाओं को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। क्विज के बाद चयनित प्रतिभागी आगामी निबंध, प्रस्तुति एवं अन्य चरणों के माध्यम से आगे बढ़ सकते हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने कहा कि देश के विकास की दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के अधिक से अधिक युवाओं को VBYLD-2027 से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कॉलेजों, स्कूलों,तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों तथा युवा क्लबों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक पात्र युवा तक VBYLD-2027 की जानकारी पहुंचनी चाहिए, ताकि हमीरपुर से अधिक से अधिक युवा Quiz एवं आगामी चरणों में भाग लेकर जिला और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संबंधित विभाग एवं संस्थान अपने स्तर पर युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे तथा माय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण एवं क्विज में भागीदारी के लिए युवाओं को प्रेरित करेंगे। संस्थानों में विशेष जागरूकता गतिविधियां, कक्षा स्तर पर जानकारी, सोशल मीडिया प्रचार तथा युवा समूहों के माध्यम से अभियान को गति देने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे और जिले में VBYLD-2027 की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
सभी विभागों एवं शिक्षण संस्थानों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को VBYLD-2027 क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित करें तथा जिले की अधिकतम युवा सहभागिता सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
For further display of news in English with photographs in JPG file on “indianewscalling.com”
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News