इंडियन मार्केट में एक दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इसकी टक्कर टाटा हैरियर ईवी से होगी। इस अपकमिंग एसयूवी का नाम iCaur 03 है। इसे फ्लैटबेड ट्रक पर ले जाते हुए देखा गया है और इस पर कोई कवर भी नहीं था। फोटो को Auto Live ने शेयर किया है। यह 5-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे JSW Motor और चेरी की पार्टनरशिप के तहत भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी का भारत में बिना कवर के दिखना यह इशारा करता है कि कंपनी भारत में इसे लॉन्च करने के लिए इसकी टेस्टिंग और दूसरी तैयारियां कर रही है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि iCaur 03 को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी को लॉन्च से पहले जरूरी टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन्स और दूसरी कई फॉर्मैलिटी पूरी करनी होंगी। फिलहाल आइए जान लेते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है।
चीन में iCaur 03 को 69.8kWh की LFP बैटरी के साथ सेल किया जाता है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। यह सेटअप 279bhp की ताकत और 389Nm का टॉर्क देता है। फुल चार्ज पर इसकी क्लेम्ड रेंज 418km तक बताई गई है। 80kW DC फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक करीब 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। कुछ दूसरे मार्केट्स में यह एसयूवी 65.7kWh LFP बैटरी और 135kW की पीछे लगी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ भी उपलब्ध है। इस मॉडल में 2WD सिस्टम मिलता है और NEDC के मुताबिक इसकी रेंज 426km है। इसमें 6.6kW AC और 80kW तक DC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों बैटरी ऑप्शन्स में V2L फीचर भी दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो iCaur 03 में 15.6-इंच का फुल HD टचस्क्रीन दिया गया है, जो Qualcomm Snapdragon 8155 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 9.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और 12-स्पीकर Infinity ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसमें 50W वायरलेस चार्जर और Level 2 ADAS भी दिया गया है।
iCaur 03 को सिर्फ शहर में चलाने वाली SUV नहीं बनाया गया है। इसमें iROAD सिस्टम के साथ 10 अलग-अलग ऑल-टेरेन ड्राइव मोड मिलते हैं। इसके अलावा रीजनरेटिव ब्रेकिंग, आगे MacPherson Strut और पीछे H-arm मल्टी-लिंक सस्पेंशन दिया गया है। 540-डिग्री कैमरा भी मिलता है, जो खराब रास्तों और तंग जगहों पर गाड़ी चलाने में मदद करता है। भारत में आने पर iCaur 03 का मुकाबला इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में कई मॉडलों से हो सकता है। बताते चलें कि JSW Motor ने अभी इसकी भारत में लॉन्च होने की डेट और कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play