कवि कमलेश मधु को मिला रामदीन सोनी साहित्य सम्मान: मैगलगंज के सरस्वती शिशु मंदिर में हिन्दी प्रोत्साहन समिति… – Dainik Bhaskar

हिन्दी प्रोत्साहन समिति, उत्तर प्रदेश ने मैगलगंज के सरस्वती शिशु मंदिर में कीर्तिशेष रामदीन सोनी स्मृति साहित्य सम्मान और कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस साल का साहित्य सम्मान कवि कमलेश मधु को दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजक अरविंद कुमार ने बताया कि कमलेश मधु को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद सभी साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी।
कवि सम्मेलन में समीर शुक्ल, श्रीकांत सिंह, अतुल भट्टाचार्य, आशीष मिश्रा, अनिल बाजपेयी, अर्चना त्रिवेदी, घनश्याम श्रीवास्तव, हरेंद्र वर्मा, रामकृष्ण शुक्ल, मानस मिश्रा, राघव शुक्ल, श्रीनारायण त्रिवेदी, शैलेंद्र बाजपेयी, धर्मेंद्र त्रिवेदी, विनोद बाजपेयी, अमित कैथवार, आकाश त्रिपाठी, मुनीम यादव, प्रशांत मिश्रा, योगेश मिश्रा, जतिन मिश्रा, विकास मिश्रा और राहुल दीक्षित सहित कई कवियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं।
समारोह में सबसे युवा कवि मानस मिश्रा ने अपनी रचनाएं खास अंदाज में प्रस्तुत कीं, जिसे श्रोताओं ने काफी पसंद किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर परिवार का भी सहयोग मिला।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News