लोक नृत्य व मूर्ति कला में विद्या मंदिर खटीमा बना विजेता – Hindustan

खटीमा। रामकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य में विद्या मंदिर खटीमा प्रथम रहा। मूर्तिकला प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में भी विद्या मंदिर खटीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आचार्य पत्र वाचन में इशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। तात्कालिक भाषण में विद्या मंदिर कल्याणी व्यू रुद्रपुर, स्वरचित काव्य पाठ में विद्या मंदिर नानकमत्ता और चित्रकला और गीत प्रतियोगिता में विद्या मंदिर कल्याणी व्यू रुद्रपुर प्रथम रहा। विद्यालय चैंपियनशिप सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज कल्याणी व्यू रुद्रपुर ने जीती। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, चरनजीत सिंह ने किया।
विद्यालय के डॉ. भगत सिंह बोरा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करती हैं। यहां बीडी चिल्कोटी, देव सिंह, कैलाश त्रिपाठी, माधवानंद भट्ट, गिरीश चंद्र जोशी, कृष्णावर्धन जोशी, कैलाश भट्ट, प्रकाश डिक्टिया, आकांक्षा जोशी, भुवन जोशी, कैलाश जोशी, नरेंद्र, बीएस मेहता और सुदर्शन वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन बसंत बल्लभ जोशी ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News