Noida News: ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में 40 मीटर के छोटे आवासीय भूखंडों की योजना जल्द आएगी। भूमि विभाग के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की गई है। योजना के लिए कितनी जमीन उपलब्ध है और अभी कितने की जरूरत है, इस पर चर्चा की गई। जमीन का काम पूरा होने के बाद योजना शुरू होगी। सीईओ आरके सिंह ने बताया कि 40 वर्ग मीटर की भूखंड को लेकर लंबे समय से तैयारी चल रही है। अभी तक 60 मीटर से लेकर 4000 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखंड की योजना ही निकलती रही है। पहली बार 40 वर्ग मीटर के भूखंड की योजना आएगी।
जिस सेक्टर में योजना प्लान की जा रही है, उसकी जमीन को लेकर गुरुवार को बैठक हुई। सीईओ ने मामले में जमीन की उपलब्धता के बारे में जाना और इस काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के आदेश दिए हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play