Bhagalpur News: मृतकों में एक ही परिवार के हैं चार सदस्य सड़क पर स्नान करने के क्रम में सभी डूबे
एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबते गए
ग्रामीणों ने सभी को निकाल अस्पताल भेजा
चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित किया
सबौर (भागलपुर), संवाददाता। जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर बाढ़ के पानी में डूबने से एक ही परिवार के चार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक महिला भी शामिल है। घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक, परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए। एक व्यक्ति को डूबता देखकर दूसरे लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। इसी एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी लोग गहरे पानी में डूब गए। हालांकि गोराडीह के सीओ कुमार शिवम ने बताया कि किसी पर्व को लेकर कुछ लोग सड़क पर बाढ़ के पानी में स्नान कर रहे थे। ये लोग भी स्नान करने लगे। जिसमें पांव फिसलने के कारण सभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए。
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास शुरू किया। सभी को पानी से बाहर निकालकर मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर गई और मुखिया एवं अन्य के साथ अस्पताल पहुंचकर सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाईपास थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के चार की मौत हुई है। एक अन्य किशोर की भी डूबने से मौत हुई है। मृतकों की पहचान खुटाहा के मुकेश साह की 35 वर्षीय पत्नी मंचो देवी, इनके दो पुत्र अभिषेक कुमार (9 वर्ष), अक्षय कुमार (8 वर्ष) एवं पुत्री सोनाक्षी कुमारी (13 वर्ष) है। ये चारों एक ही परिवार के हैं। वहीं, होमगार्ड जवान लोको देवी का 16 वर्षीय बेटा अंशु प्रिया की भी डूबने से मौत हो गई। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि होने के बाद मृतक के आश्रितों को सरकारी सहायता दी जाएगी。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play